विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद व कार्यकर्ताओं ने ग्राम चिल्हाटी के गौठान में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 31 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
बीरेश ठाकुर ने कहा कि विश्व में पर्यावरण के संरक्षण की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है। पेड़ों की कटाई पर पाबंदी लगनी चाहिए। केरल इसका एक उदाहरण है। यहां के लोग अगर घर बनते समय कोई पेड़ आ जाए तो उसे काटते नहीं जाता, बल्कि उसके आसपास ही घर बनाते हैं। इससे यहां हरियाली बरकरार है। जिला पंचायत अध्यक्ष धु्रव ने कहा ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धरती का तापमान बढ़ चुका है, जिसे सिर्फ पेड़ लगाकर ही कम किया जा सकता है। भूपेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के विषय में बेहद गंभीर है। उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का जो प्रोजेक्ट बनाया है, उसके तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाबा मिलेगा। गौठान के माध्यम से पौधरोपण कर हरियाली की ओर कदम बढ़ाया जाएगा और इससे महिला समूहों को भी आमदनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XFBNEe
via
Comments
Post a Comment