निजी स्कूलाें ने अब नया फरमान जारी कर दिया है। नए फरमान में साफ तौर पर कहा गया है कि महीने के आखिर तक जून की फीस जमा करवा दीजिए। अगर फीस जमा नहीं कराई तो बच्चे का नाम स्कूल से काट दिया जाएगा। इधर इस फरमान से जहां पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
कुछ पालकों ने बताया स्कूलों से उन्हें फोन कर फीस जमा करने का फरमान दिया गया है। उन्हें न लिखित में और न ही मैसेज या नोटिफिकेशन के जरिए इस पर कोई जानकारी मिली है। स्कूलों से फोन आ रहे हैं, जिसमें फीस बकाया होने की जानकारी देने के साथ ही इस महीने के आखिर तक इसे जमा करने कहा जा रहा है।
अभाविप की मांग- फीस वसूलने वाले पर कार्रवाई हो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पालकों से फीस वसूली की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नगरमंत्री गजेंद्र सोनी ने बताया कि लॉकडाउन में स्कूलाें को बंद करने के बाद पालकों से जून की फीस मांगी जा रही है। इसके बाद 2-2 महीनों की फीस एक साथ मांगी जा रही है। इस दौरान अर्पित मिश्रा, काजल, अतुल राव, शुभम बघेल, अच्युत, प्रतिज्ञा बाजपेई, संस्कृति कोष्टा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YdWTd9
via
Comments
Post a Comment