Skip to main content

वाड्रफनगर में 30 बिस्तर का कोविड अस्पताल दो दिन में हो जाएगा तैयार

बलरामपुर जिले में जल्द कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। 30 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल दो दिनों में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
इसके बाद जिले के उन्हीं मरीजों को अम्बिकापुर भेजा जाएगा, जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत होगी। नोडल अधिकारी का कहना है कि सरकार की नई गाइड लाइन के मुताबिक मरीजों को अब 5 दिन तक ही भर्ती रखना पड़ रहा है। इसके बाद उन्हें मेडिसिन देकर घर भेज दिया जा रहा है और लक्षण दिखने पर इसकी जानकारी अस्पताल को देने के लिए कहा जा रहा है। बलरामपुर जिले के क्वारेंटाइन सेंटरों सहित होम क्वारेंटाइन लोगों की संख्या हजारों में है। ऐसे में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। ऐसे में राजपुर ब्लाॅक के चढ़गढ़ स्थित आईटीआई हाॅस्टल को भी हॉस्पिटल बनाने पर विचार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जनप्रतिनिधियों के साथ डाॅक्टरों ने यहां का जायजा लिया था। बता दें कि अब तक बलरामपुर जिले में 75 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें सभी प्रवासी लोग हैं जो दूसरे राज्यों से आकर क्वारेंटाइन सेंटर और होम क्वारेंटाइन में रह रहे थे।

बाइक से पॉजिटिव को लाया अस्पताल, रिपोर्ट निगेटिव
वाड्रफनगर के परसडीहा निवासी कोरोना पाॅजिटिव बुजुर्ग को उसका नाती बाइक में बैठाकर अस्पताल ले गया था। इसके बाद बुजुर्ग घर में ही रह रहा था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आया था, लेकिन उसके नाती और परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UOATn0
via

Comments