Skip to main content

खनन माफिया पर कार्रवाई: तीसरे दिन 300 फीट गिट्टी, 495 घन मीटर रेत समेत चार ट्रैक्टर जब्त

पुलिस द्वारा खनिज विभाग के साथ मिलकर शनिवार से खनन माफिया पर शुरू की गई कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। पुलिस ने सोमवार को 2 ट्रैक्टर के साथ 495 घन मीटर रेत जब्त की है। वहीं गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर भी पकड़े गए हैं।
सोमवार को जिला पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई गई है। जिसमे थाना प्रभारी भूपदेवपुर डीके मार्कंडेय व नायब तहसीलदार खरसिया अर्पण कुर्रे अवैध रूप से डम्प की गई गिट्टी, रेत की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने ग्राम दर्रामुडा में रेलवे फाटक के पास भागवत प्रसाद द्वारा डम्प की गई 45 ट्रैक्टर तथा मुकेश पटेल द्वारा तीन स्थान पर डम्प 40, 50 व 30 ट्रैक्टर रेत जब्त की है।
भूपदेवपुर पुलिस ने कुल 495 घन मीटर अवैध रूप से डम्प रेत जब्त की है। जूट मिल पुलिस ने 2 ट्रैक्टर अवैध खनन और परिवहन करते पकड़ा। वहीं सारंगढ़ पुलिस ने एक ट्रैक्टर गिट्टी जब्त की है। पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई ले बाद माफिया में हड़कंप मच हुआ है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा सभी थानों की पुलिस को अवैध खनन और परिवहन करने वाले माफिया पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। तीन दिन से जिले में कार्रवाई हो रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम विरूद्ध डंपिंग, खनिज की चोरी या अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम भी कार्रवाई में शामिल है। पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण खनिज विभाग को सौंपे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Action on mining mafia: Four tractors including 300 feet of ballast, 495 cubic meters of sand seized on third day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hSevmD
via

Comments