रेलवे मंडल ने 12 अगस्त तक के बुक टिकटों को रद्द कर दिया है। जिन लोगों ने 12 अगस्त तक विभिन्न ट्रेनों में जाने के लिए बुक कराया था, उन्हें किराए की पूरी राशि रिफंड की जाएगी। इसका आदेश आज रायपुर रेल मंडल से जारी किया गया है। पहले इसकी अवधि 30 जून तक तय की गई थी। अब उसे बढ़ाया गया है।
अत: 30 जून तक जिन लोगों ने विभिन्न एक्सप्रेस, मेल, पैसेंजर और लोकल ट्रेनों में बुक करा रखा था, उनके आवेदन मिलने पर उन्हें रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें रेलवे के नियमों के अनुसार आवेदन देना होगा। बता दें कि 30 जून तक दुर्ग जिले से 48 हजार यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं।
यात्रियों ने पुराने नियम के अनुसार कराया था बुकिंग
रेलवे के पुराने नियम के अनुसार कई यात्री लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों भिलाई पावर हाउस और दुर्ग रेलवे स्टेशन से सीटें आरक्षित करा रखे थे। इसके लिए उन्होंने आईआरसीटीसी के विंडो को उपयोग किया था। कोविड-19 के कम्युनिटी स्प्रेड और बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड से आदेश मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल ने टिकट रद्द करने का आदेश जारी किया है। साथ ही पूरा रिफंड देने की घोषणा की। इसके लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अगस्त की बुकिंग वाले रिफंड ले सकते हैं
चलती रहेंगी स्पेशल ट्रेनें, हावड़ा मेल में नो रूम
इन दिनों दुर्ग और पावर हाउस रेलवे स्टेशन से चार स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं। इनमें हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा-मुंबई मेल, बिलासपुर-दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस और गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों में अप और डाउन दोनों दिशा में सफर करने वाले यात्रियों की 30 दिन पहले तक की बुकिंग की जा रही है। इन दिनों मुंबई-हावड़ा मेल में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। अन्य ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी है।
जानिए... इस तरह ले सकते हैं आप रिफंड
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जिन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है, उसके कैंसिलेशन और रिफंड के लिए यात्रा की तिथि से 30 दिन बाद तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए यात्री 139 नंबर में भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो आधार कार्ड और टिकट के साथ रेलवे काउंटर में उपस्थित होकर टिकट कैंसिलेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके बताए खाते में रकम लौटा दी जाएगी। निर्धारित फार्मेट में आपको आवेदन करना होगा।
अब तक 8 करोड़ से अधिक राशि लौट चुके हैं
नियमित ट्रेनों के रद्द होने के कारण 22 मई से लेकर 26 जून तक 1 लाख 31 हजार 686 यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं। उन्हें मंडल की ओर से 8 करोड़ 51 लाख 93 लाख 440 रुपए लौटाए जा चुके हैं। इनमें से 22 से 31 मई तक 67,375 यात्रियों को 4,48,85,475 और 1 से 26 जून के बीच 64312 यात्रियों को 4,03,07,965 रुपए लौटाए गए। आने वाले दिनों में भी कैंसिल टिकटों का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए काउंटर क्लर्कों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। दुर्ग जिले से भी हजारों टिकट बुक कराई जाती है। जिन्हें रिफंड दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3idh4jB
via
Comments
Post a Comment