Skip to main content

3 दिन गुजर गए पर गरीबों काे नहीं मिल रहा नमक और चना

जून के 3 दिन गुजर गए पर गरीब परिवारों को मुफ्त में और सामान्य परिवारों को 10 रुपए प्रति किलो की दर से मिलने वाला नमक अब तक नहीं मिल रहा है। सरकार ने इसे जून के महीने में शुरू करने की बात कही थी। गरीब परिवार जहां मुफ्त में मिलने वाले नमक लेने के लिए हर दिन दुकानों का चक्कर काट रहे हैं वहीं सामान्य परिवार बाजार से महंगा नमक खरीद रहे हैं। जिले के दो लाख परिवारों पर असर हुआहै।
गरीब परिवारों को 5 रुपए की दर से दो किलो चना भी नहीं मिला। जबकि पांच रुपए प्रति किलो में मिलने वाला चना इस समय खुले बाजार में 50 से 60 रुपए में बिक रहा है। नान प्रबंधक एससी दिवेदी ने कहा कि नमक और चने की सप्लाई के लिए कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द ही दोनों खाद्य सामग्रियां पहले की भांति मिलने लगेगी।

हर महीने 5 हजार क्विंटल नमक की होगी खपत
गरीब और सामान्य परिवारों को पीडीएस की दुकानों से दिए जाने वाले नमक की खपत अब हर महीने बढ़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले नान जिले के 1 लाख 72 हजार परिवारों को के लिए हर महीने 3500 क्विंटल नमक की खपत करता था अब उसकी मात्रा बढ़कर 5 हजार क्विंटल हो जाएगी। नान के प्रबंधक ने बताया कि प्रदेश सरकार की घोषणा के तहत जिले के 19 हजार 600 सामान्य परिवारों को 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से नमक दिया जाना है। जिसके चलते इसकी खपत बढ़ जाएगी। ज्ञात हो कि सरकार ने सामान्य परिवारों को एक जून से नमक दिया जाना था जिसकी शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/370c2Bq
via

Comments