Skip to main content

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमसीए का कोर्स 3 की बजाए अब 2 साल का ही होगा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विद्यापरिषद की स्थाई समिति की बैठक में सीयू की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार सहित 15 सदस्यों द्वारा विभिन्न अकादमिक विषयों पर चर्चा की। सदस्यों ने पीएमएसएसएस योजना में जम्मू एवं कश्मीर के 6 छात्रों को प्रवेश की सूचना को ग्रहण करते हुए कार्रवाई की पुष्टि की। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एआईसीटीई के निर्देशों के अनुसार एमसीए कोर्स की अवधि 3 वर्ष को 2 वर्ष करने का अनुमोदन किया गया।
बैठक में एसईसी कोर्स के लिए ग्रेडिंग के लिए दो क्रेडिट यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार निर्धारित किए गए। प्रधानमंत्री ने 2014 से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों से मुलाकात एवं छात्रों के साथ वार्ता संबंधी विषय पर स्थायी समिति ने निर्णय लिया कि मेडलधारी छात्रों के आमंत्रण और उनके अन्य छात्रों के साथ वार्ता संबंधीप्रावधानों के संबंध में नीति प्रारूपण के लिए एवं अन्य सुसंगत विषय समिति में प्रस्तुत किया जाए।

शोध प्रवेश परीक्षा-2019 का साक्षात्कार स्थगित
सीयू की विद्यापरिषद ने निर्णय लिया कि अंतिम वर्ष, सेमेस्टर के छात्रों की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होने वाली थी, जिसे विलोपित करते हुए स्थगित किया गया। वहीं विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा-2019 का साक्षात्कार अगस्त महीने में निर्धारित था, जिन्हें स्थिति को देखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

जुलाई में प्रवेश परीक्षा नहीं मेरिट को प्राथमिकता देंगे
जुलाई में होने वाली प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय बैठक में लिया गया। अगर स्थित नहीं सुधरती है तो यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर छात्रों का प्रवेश ले सकती है। फिलहाल इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Be6MyS
via

Comments