Skip to main content

चारवाही में 3 दिन से लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं, मछली खरीदने यहां पहुंच रहे 10 गांव से लोग

कोरोना काल में यह नजारा है जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम चारवाही तालाब पार का, जहां मछली खरीदने लोगों की भीड़ लगी हुई है। पिछले तीन दिन से यहां ऐसा ही नजारा दिख रहा है। कोरोना से बेखौफ लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मछली खरीदने चारवाही के अलावा भेंगारी, निपानी, पीपरछेड़ी, डाबाडीह, भे. नवागांव, बिरेतरा सहित आसपास के 10 गांव के 150 से ज्यादा लोग पहुंचे। यहां ऐहतियात नहीं बरता जा रहा है।
गलतफहमी से बचें
भले ही शासन ने बंदिशें हटाकर छूट बढ़ा दी है लेकिन इनके लिए भी शर्तें तय की गई है, वह है सोशल डिस्टेंसिंग सहित गाइडलाइन का पालन करना। ताकि आप खुद और दूसरों को कोरोना से बचा सकें लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आज भी ग्रामीणों में यह भावना बनी है कि हमें कोरोना नहीं होगा, जबकि जिले में अधिकांश केस ग्रामीण क्षेत्र से ही मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Charvahi, for 3 days, people have been tearing down social distancing, people from 10 villages are coming here to buy fish.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kV41b
via

Comments