द्रोणिका के असर से रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। सोमवार 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून मंगलवार को दूसरे दिन भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ही सक्रिय रहा। अरब सागर में बने ताकतवर तूफान निसर्ग का असर छत्तीसगढ़ में नहीं होगा। इसकी वजह से मानसून को आगे बढ़ने में अनुकूल स्थितियां मिल रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह अगले आठ दिनों बाद ही दाखिल होगा। फिलहाल बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका की वजह से राज्यभर में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्य बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
तूफान का असर छत्तीसगढ़ पर तो नहीं पड़ रहा है लेकिन अरब सागर में उसकी स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने में मदद जरूर कर रहा है। राज्य मेंपिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से वातावरण थोड़ा ठंडा हो गया है। राजधानी मंगलवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री कम है। सुबह तेज धूप के बाद करीब साढ़े 11 बजे मौसम बदल गया और काले घने बादल छा गए। कई जगह बारिश और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, राजनांदगांव में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहा। सभी जगह तापमान पांच से आठ डिग्री कम है। अंबिकापुर में पारा सबसे कम 30.1 और पेंड्रारोड में यह 31.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया।
राज्य के कुछ हिस्सों मेंहुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों मेंअच्छी बारिश हुई। कोरबा के करतला में 30, बिलासपुर के तखतपुर तथा बलरामपुर के वाड्रफनगर में 20 मिमी बारिश हुई। अन्य कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार को दोपहर राजनांदगांव और दुर्ग में लगभग दस मिमी बारिश हुई। राजधानी रायपुर और माना एयरपोर्ट में हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XThWR0
via
Comments
Post a Comment