Skip to main content

आधे घंटे में 2 मिमी बारिश पर उमस ने किया परेशान

द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान उमस भी 98% तक पहुंच गई। दोपहर को अचानक बादल बरस पड़े। दोपहर बाद तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा समय तक हुई 2 मिमी बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई, फिर उमस बढ़ने से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग ने बने दोहरे सिस्टम के चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है।

कई जगहों पर आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया उत्तर पाकिस्तान से उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते पश्चिमी, मध्य और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं पूर्व, मध्य और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के साथ ही चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक बना है। ये घेरा दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ झुका हुआ है। इस कारण गुरुवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

48 घंटों में महाराष्ट्र और कर्नाटक पहुंचेगा मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक तमिलनाडु के कुछ भाग और उत्तर बंगाल के मिजोरम के अधिकांश भागों के अलावा मणिपुर, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों से नागालैंड तक पहुंच चुका है। इसकी उत्तरी सीमा करवा शिमोगा, तुम्मुकोरी, चित्तूर, पुणेरी, अगरतला, कोहिमा तक पहुंच गई है। 48 घंटों में दक्षिण पूर्व मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ भागों, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ भाग, तटीय आंध्रप्रदेश, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों और उत्तर पूर्व के राज्यों तक पहुंचने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Humid upset over 2 mm of rain in half an hour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dQUoD7
via

Comments