Skip to main content

दूसरे की जमीन का सौदा करके कारोबारी से 2.86 लाख की ठगी

कोतवाली के एक किराना कारोबारी से 2.86 लाख की ठगी हो गई। छोटापारा के जमीन दलाल ने कारोबारी को अभनपुर की एक जमीन अपनी बताकर दिखाई। जमीन का वहीं पर सौदा हो गया। कारोबारी ने दो लाख एडवांस दिया और बाकी पैसा रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ। आरोपी छह महीने तक रजिस्ट्री के लिए गुमराह करने लगा। जमीन का दस्तावेज भी नहीं दे रहा था। तब कारोबारी को शक हुआ तो उन्होंने पटवारी से जमीन के दस्तावेज निकाले। आरोपी का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। आरोपी पिछले 8 साल से पैसे के लिए गुमराह कर रहा है। वह पैसा नहीं लौटा रहा है। हालांकि कारोबारी ने उसी समय शिकायत की थी, जिसमें पुलिस ने अभी केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नगर निगम कॉलोनी के नंदकिशोर शर्मा का कोतवाली में किराना दुकान है। उनके दुकान पर छोटापारा का रफीक खान आता-जाता था। 2012 में उसने बताया कि उसकी अभनपुर में जमीन है। वह उसे बेचना चाहता है। रफीक कारोबारी को लेकर अभनपुर गया और एक जमीन दिखाई।
जमीन का 90 रुपए वर्गफीट के अनुसार सौदा हुआ। कारोबारी को जमीन पसंद आ गई। उन्होंने दो लाख रुपए एडवांस दे दिया। पैसा मिलने के बाद रफीक रजिस्ट्री के लिए गुमराह करते रहा, वह जमीन का पैसा नहीं दे रहा था। उसने दो किश्तें में 86 हजार रुपए और ले लिए। उसके बाद भी उसने दस्तावेज नहीं दिया। तब कारोबारी ने पटवारी से जमीन का दस्तावेज निकाला, जमीन दूसरे के नाम पर थी। उन्होंने जमीन मालिक से भी संपर्क किया तो रफीक का फर्जीवाड़ा सामने आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V5ofjx
via

Comments