कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख जीतने का झांसा देकर लाेगाें से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। लाेगाें के पास पाकिस्तानी नंबर 92 की सीरीज से काॅल अा रहा है। लाेगाें काे इनाम का पैसा खाते में देने का झांसा देकर अकाउंट की जानकारी ले रहे है। उसके बाद खाते में सेंधमारी की जा रही है। राजधानी में भी कई हाईप्रोफाइल लोगों को केबीसी के नाम से कॉल आ रहा है। लोगों ने खाते की जानकारी मांगी जा रही है।
रायपुर पुलिस ने अपील की है कि इनाम या लॉटरी लगने का झांसा देकर अगर कोई खाता की जानकारी मांगे तो न दे। विदेशी नंबर के कॉल को रिसीव भी न करें क्योंकि ऑनलाइन ठगी करने वाले लगातार पैतरा बदल रहे हैं। नए-नए तरीके से लोगों को झांसे में ले रहे हैं। इस तरह के कॉल आए तो खाते की बिल्कुल भी जानकारी ने दें।
पैसा देने के पहले मांगते हैं सर्विस टैक्स : पुलिस ने बताया कि ज्यादातर लोगों से 25 लाख का इनाम खाते में जमा करने के पहले इनकम टैक्स से लेकर सर्विस टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है। ठग दो-तीन खाता नंबर देते हैं और उसमें पैसा जमा करने के लिए कहते हैं। लोगों को बातों में उलझाकर 25 लाख रुपए डूब जाने का झांसा देते हैं। लोग भी लालच में आकर पहले तो 4-5 हजार जमा कर देते हैं। ठग उसके बाद फिर अलग-अलग प्रक्रिया और टैक्स का झांसा देकर खाते में पैसा जमा कराते हैं। लोग झांसे में आकर पैसा भी जमा करने लगते हैं।
कॉल चेंजर मशीन से विदेशी नंबर से कॉल
पुलिस ने बताया कि ठग बहुत हाईटेक हो गए हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए देश में ही बैठकर विदेशी नंबर से कॉल करते हैं। इसलिए वे कॉल एक्सचेंज मशीन का उपयोग करते हैं। इसमें 30-35 सिम लगे होते हैं, जो किसी भी नंबर को परिवर्तन कर देते हैं। ठग इसमें विदेशी नंबर लगाकर रखते हैं। किसी भी नंबर से कॉल करके एक्सचेंज मशीन से नंबर को चेंजकर फिर टारगेट लोगों को कॉल लगाते हैं। इन नंबरों को ट्रैस करना भी मुश्किल होता है। यह इंटरनेट से चलता है।
ऐसे मैसेज को पहचानना सीखें
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार लोगों को थोड़ा समझदारी से काम लेना चाहिए। बिना लॉटरी लिए या किसी भी प्रोग्राम में शामिल हुए बिना किसी को इनाम नहीं मिल सकता। इनाम के लिए उस प्रतियोगिता में शामिल होना जरूरी है। शामिल हुए बिना ही लोग झांसे में आ जाते हैं कि उनका लाखों का इनाम फंसा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtdlun
via
Comments
Post a Comment