शहरी नक्सली नेटवर्क मामले में कांकेर पुलिस ने राजनांदगांव के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया था, जिसकी दुकान रायपुर में है। इस व्यापारी ने नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदार को अधिक दामों पर 25 वाकी टाकी सप्लाई की थी। पुलिस के अनुसार उक्त व्यापारी जानता था कि वाॅकी-टाॅकीनक्सलियों को पहुंचाई जानी है। इसके बावजूद उसने ठेकेदार को बेची थी। इसी कारण उसे भी मामले में संलिप्त पाते गिरफ्तार किया गया है।
कोयलीबेड़ा इलाके में लंबे समय से शहरी नक्सली नेटवर्क द्वारा नक्सलियों को सामान पहुंचाया जा रहा था। सड़क निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार तापस पालित को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके पास से जब्त दो आईकाम कंपनी के वाकी टाकी की भी जांच पुलिस कर रही थी। आईकाम के डिस्ट्रीब्यूटर में बर्टेल इंफोटेल प्रालि कंपनी अशोक नगर नेहरू प्लेस नई दिल्ली से पुलिस ने जानकारी मांगी तो पता चला उक्त वाॅकी-टाॅकी सेट विप्टेल कम्यूनिकेशन नई दिल्ली को बेचा गया था। यहां से पता चला दोनों वाकी टाकी श्री बालाजी सिक्युरिटी बढ़ईपारा रायपुर को भेजी गई थी। बालाजी सिक्युरिटी के संचालक हितेश अग्रवाल निवासी राजनांदगांव से पूछताछ की गई तो उसने बताया दोनों सेट रूद्रांश अर्थमूवर्स के मालिक अजय जैन एवं एकाउंटेंट दयाशंकर मिश्रा को बेचा गया था।
एक आरोपी वरुण जैन अब भी फरार
शहरी नक्सली नेटवर्क मामले में पुलिस बड़े ठेकेदारों समेत अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी वरुण जैन की पुलिस तलाश कर रही है, जिसके खिलाफ 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fx0AjU
via
Comments
Post a Comment