Skip to main content

बिरगांव में कर्फ्यू जैसी सख्ती, बाहर निकलने के रास्ते सील, एक दिन में 25 हजार से ज्यादा की स्क्रीनिंग

बिरगांव और उरला में कर्फ्यू जैसी सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने पूरे इलाके में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों और तंग गलियों को बेरीकेड लगाकर बंद कर दिया है। सब्जी और दूध लोगों के घरों तक पहुंचायी जा रही है। दोपहर 3 बजे तक केवल किराना दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। सख्ती के दौरान चोरी छिपे बाहर निकलने की कोशिश करने वालों पर डंडे भी बरसाए गए। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीजों की जांच करने फील्ड में उतर गई है। एक ही 25 हजार से ज्यादा की स्क्रीनिंग की गई। बिरगांव में बाहरी राज्यों से आने वाले 79 लोगों के सैंपल ले लिए हैं। पुराने शहर से जुड़े इस क्षेत्र में करीब 65 हजार से ज्यादा लोग सर्विलांस की जद में है। इनमें से करीब पच्चीस हजार से ज्यादा लोगों की घरों में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। रविवार को 79 सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है। बिरगांव में बाहर से आने वाले नए केस मिलने के बाद उरला गाजीनगर, दुर्गानगर, कैलाश नगर, शुक्रवारी बाजार, मेटल पार्क, बंजारी नगर और जौहार नगर के इलाके पूरी तरह सील हैं। उरला और खमतराई पुलिस को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार को सीएसपी अभिषेक महेश्वरी और टीआई रमाकांत साहू व उरला टीआई ने एक-एक गली के बेरीकेड चेक किए।

तीनों अफसरों को मॉनीटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। बिरगांव नगर निगम के कमिश्नर श्रीकांत वर्मा के मुताबिक इन इलाकों में रिक्शों के जरिए जरूरत का सामान पहुंचाया जा रहा है। सीएमएचओ मीरा बघेल के मुताबिक बिरगांव में सर्विलांस के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना जैसे राज्यों से आने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। हेल्थ विभाग की टीमें कंटेनमेंट जोन में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गर्भवती महिलाओं पर भी फोकस कर रही है। रविवार को भी बिरगांव में एक्टिव सर्विलांस के तहत हेल्थ अमले की टीमें सर्वे करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strictness like curfew in Birgaon, exit seals, screening of more than 25 thousand a day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UfImuY
via

Comments