शहर के कोविड हॉस्पिटल (ईएसआईसी) में अब तक कोरबा समेत जांजगीर-चांपा, कोरिया व जशपुर जिले के कुल 216 कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।जिसमें 135 लोगों के ठीक होने पर उनको छुट्टी दी जा चुकी है। बुधवार को कोविड हॉस्पिटल से 25 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
जिनमें 11 पुरुष व 14 महिलाएं है। हालांकि उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। हॉस्पिटल में अब 80 मरीज बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। उसमें भी 78 कोरबा व 2 कोरिया जिले के मरीज है। दूसरी ओर हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. प्रिंस जैन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे 20 मेडिकल स्टाफ में कोई भी अब तक संक्रमित नहीं हुआ।
जिले में कोरोना के अब तक कुल 306 केस
बुधवार की शाम रायपुर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक 306 कोरोना मरीज कोरबा जिले में मिले हैं। जिसमें 201 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव कोरबा जिले में ही मिले हैं। हालांकि अब तक क्वारेंटाइन सेंटर या कंटेनमेंट जोन से बाहर का केस सामने नहीं आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3exWlEy
via
Comments
Post a Comment