Skip to main content

25 लाख की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 55 हजार रुपए

शहर के एक युवक को 25 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगों ने 55 हजार रुपए की ठगी कर ली। युवक ने भी 25 लाख की लालच में आकर ठगों के दिए खाते में चार बार में 55 हजार जमा करा दिया। ठगी का अहसास होने पर युवक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोदागांव दशरथ राम को 10 जून की सुबह मोबाइल नंबर 8720857376 से वाटसअप कॉल आया। अज्ञात व्यक्ति ने उसे कहा कि उसका लाटरी में 25 लाख का ईनाम लगा है। इसके ट्रांजेक्शन के लिए राशि देनी होगी। इस पर युवक 25 लाख की लालच में आ गया। अज्ञात व्यक्ति के बताए खाते में 15 हजार 100, 10 हजार की रकम 10 जून को जमा कराई। इसके बाद उसे 30 हजार और जमा करने कहा गया। इसके पर युवक ने 11 जून को 10 हजार व 20 हजार की राशि फिर से उसके खाते में जमा करा दिया। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह किसी ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद वह कांकेर थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XS2TIk
via

Comments