गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड के रैन बसेरा व सुलभ शौचालय के पास फिल्टरयुक्त शुद्ध पेयजल के लिए नल कलेक्शन व वार्ड 24 को सैनिटाइज करने की मांग भाजपा महामंत्री राकेश द्विवेदी ने की है। राकेश ने इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में राकेश ने बताया कि श्रमवीर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में बस स्टैंड रैन बसेरा में सामान्य समय में भी लोगों को पीने के लिए स्वच्छ एवं फिल्टरयुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। वार्ड- 24 रैन बसेरा व सुलभ शौचालय आरोग्य अस्पताल के सामने नल कलेक्शन व कोरोना वायरस के संक्रमण व रैन बसेरा को क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाने से यहां पर कोरोना के पाॅजिटिव मरीज को रखा गया था जिसके कारण वार्ड को सम्पूर्ण लाॅकडाउन किया गया था। इसलिए वार्ड की दुकानों, मकानों, वाहनों काे सैनिटाइज किया जाए। इस दौरान अमित कुकरेजा, देवेन्द्र शर्मा, अमरदीप, प्रवीण उके, नितिन, संतोष जायसवाल, अज्जू, चंद्रकुमार भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A1om8N
via
Comments
Post a Comment