Skip to main content

राजधानी में 24 घंटे में 130 मिमी बारिश, आज भारी बारिश संभव

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे की बारिश ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। सोमवार से मंगलवार को सुबह तक 129.8 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। इससे पहले का रिकाॅर्ड 21 जून 2012 में बना था, जब इतनी ही अवधि में 125.6 मिमी वर्षा हुई थी। सिर्फ राजधानी ही नहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ जगह बुधवार को अतिभारी वर्षा हो सकती है। लालपुर मौसम केद्र के अलावा जोरा के पास लाभांडी कृषि मौसम विज्ञान केंद्र में 120.8 तथा माना एयरपोर्ट में 124.4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। शेष|पेज 7

अर्थात राजधानी के हर कोने में एक समान पानी बरसा है। इस वजह से मंगलवार को सुबह शहर की सड़कें, गलियां और कई काॅलोनियां तक जलमग्न हो गई थीं। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही यह बारिश छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम के कारण हैं। सिस्टम रविवार से सक्रिय हुए। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन और रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक जारी रही। रायपुर के अलावा दुर्ग में 92, महासमुंदर में 90, बालोद में 68, बलौदाबाजार में 54, कोंडागांव में 52 मिमी पानी गिरा। अन्य कई जगहों पर हल्की से मध्यम और बूंदाबांदी हुई।
जून में 114 प्रतिशत ज्यादा
जून में इस साल प्रदेश में अब तक 114 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 से 23 जून तक प्रदेश में 247.9 मिमी पानी बरसा है। जबकि इस दौरान 115.6 मिमी नार्मल बारिश होती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 275 फीसदी बारिश सूरजपुर जिले में हुई है। यहां 397 मिमी पानी गिर चुका है जबकि इस दौरान की औसत 105.9 मिमी है। सबसे कम वर्षा सरगुजा में हुई है, लेकिन वहां भी बारिश औसत से ज्यादा है। यहां 23 जून तक 164.5 मिमी पानी बरसा है। इस तारीख तक यहां की औसत वर्षा 141.2 मिमी है। इस तरह यहां अब तक औसत से 17 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है।

3 नए सिस्टम, असर आज: लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अंदरूनी ओडिशा व आसपास 2.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवात है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मप्र, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड के दक्षिणी भाग और ओडिशा के उत्तर से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई पर है। एक चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इनसे बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।

दस साल का रिकाॅर्ड
साल बारिश (मिमी)
2019 29.7
2018 62.0
2017 97.4
2016 31.9
2015 111.6
2014 32.6
2013 77.0
2012 125.6
2011 63.0
2010 19.9
जून में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
130 mm of rain in 24 hours in the capital, heavy rain possible today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bx0nP1
via

Comments