Skip to main content

24 घंटे में कोरोना के 13 मरीज: 7 बीएसएफ जवान, निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत 5 मेडिकल स्टॉफ भी संक्रमित

जिले में 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। सात बीएसएफ के जवान पॉजिटिव आए हैं। इनमें दो जवानों का पहला टेस्ट निगेटिव आया और दूसरा पॉजिटिव। दो निजी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर सहित पांच मेडिकल स्टॉफ भी संक्रमित हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि इन पांचों की कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं और न ही कोई कोरोना का सोर्स मिला है। परपोड़ी कंकरवाड़ा जिला बेमेतरा निवासी 13 साल का बच्चा श्रीशंकराचार्य मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती था। उसके पॉजिटिव आने के बाद यहां का चाइल्ड आईसीयू सील कर दिया गया है। उनके कांटेक्ट में आने वाले मरीज सहित 50 स्टॉफ को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है।
जिले में गुरुवार को कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया था लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 13 लोग संक्रमित मिले। पांच लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं थी। दुर्ग जिले में 110 कोरोना संक्रमित थे, अब यह संख्या बढ़कर 123 हो गई है। अधिकांश जुवानी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती है।

ये दो चीजें चौंकाती है और खतरा के लिए अलर्ट करती है...
बीएसएफ जवान पहले निगेटिव, अब हो गए हैं पॉजिटिव:
बीएसएफ के दो जवानों के साथ अजीब ही वाक्या हुआ। 53 साल के बीएसएफ जवान जब हिमाचल से 7 जून को यहां तीन और जवानों के साथ यहां आया। 8 जून को सैंपल लिए। जांच में वह निगेटिव निकला। दूसरा टेस्ट 23 जून को फ्रंटियर भवन में दिया। अब वह पॉजिटिव आया है। 22 जून काे आए एक और जवान के साथ भी यही हुआ है।

मेडिकल स्टाफ कहीं गए नहीं, फिर भी हो गए संक्रमित: शहर के बीएमशाह हॉस्पिटल की 24 वर्षीय प्रशिक्षु फिमेल डॉक्टर, 24 वर्षीय फिमेल रिसेप्शनिस्ट, 24 साल का एक एबुलेंस का नर्सिंग स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव निकले। स्पर्श हॉस्पिटल की 39 साल की स्टॉफ नर्स और 38 वर्षीय हाउस कीपिंग स्टॉफ को कोरोना हो गया। सभी मेडिकल स्टॉफ के कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है। काेरोना का सोर्स भी पता नहीं चल पाया है।

छुट्‌टी से हेडक्वॉर्टर लौटे सैकड़ों बीएसएफ जवानों को से-6 क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया

छुटटी मनाकर लौटे थे जवान: 53 साल के बीएसएफ जवान जब हिमाचल प्रदेश से 7 जून को यहां तीन और जवानों के साथ यहां आया। 8 जून को सैंपल लिए गए। जांच में वह निगेटिव निकला। दूसरा टेस्ट 23 जून को फ्रंटियर भवन में दिया। अब वह पॉजिटिव आई है।

किराए के वाहन से अपने परिवार के साथ आए: 36 वर्षीय बीएसएफ का कांस्टेबल ग्वालियर से 13 जून का यहां किराए के वाहन से आया। रिसाली बीएसएफ में पदस्थ यह जवान अपनी पत्नी और तीन बच्चों को साथ लेकर गांव से आया। वह इस्पात नगर रिसाली में किराए के मकान में रहते हैं। 23 जून को सैंपल लिया जो पॉजिटिव आया है।

चार जवानों के साथ आए: 51 वर्षीय एएसआई यूपी के देवरिया से टाटा सूमो से यहां एक जून को पहुंचा। पश्चिम बंगाल अपने घर से लौटे 48 वर्षीय बीएसएफ जवान 12 जून को ट्रेन से यहां आया। महाराष्ट्र सातरा से 30 साल का जवान तवेरा वाहन से अपने तीन साथी जवानों के साथ 11 जून को यहां आया। ये तीनों बटालियन कांकेर में वह पदस्थ है।

फ्लाइट से लौटे ये दो जवान भी संक्रमित: फ्लाइट से दो जवान लौटे हैं वे भी संक्रमित हो गए हैं। 54 वर्षीय कांस्टेबल मणिपुर और 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजस्थान से फ्लाइट से आए। दोनों अपने परिवार से मिलकर आए हैं। कांस्टेबल दुर्ग के 167 वीं बटालियन में और हेडकांस्टेबल कांकेर में पदस्थ है। कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
13 patients of Corona in 24 hours: 7 BSF jawans, 5 medical staff including private hospital doctors also infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEbXW2
via

Comments