Skip to main content

सहकारी संघ में ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू जिले की 23 संस्थाओं ने लिया लाभ

राज्य सहकारी संघ के सभागार में ऑनलाइन प्रशिक्षण का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली शासी परिषद सदस्य व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने शनिवार को किया। कोराेना महामारी के समय में शासकीय, अशासकीय, सहकारिता तथा सभी क्षेत्र की संस्थाओं के लिए प्रशिक्षण देना एक चुनौती बन गया है। इस समस्या से निपटने के लिए विडियो कांफ्रेंसिंग से प्रशिक्षण सभी की मजबूरी है। सहकारी क्षेत्र के लोगों को वित्तीय अनुशासन, सहकारी विधान की प्रक्रिया तथा लेखाओं के उचित संधारण की जानकारी प्राप्त कराना आवश्यक है।

राज्य सहकारी संघ ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से इसकी शुरुआत करके अच्छा काम किया है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए छग राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में ऑनलाइन प्रशिक्षण ही सबसे सरल, मितव्ययी व हर तरह से उपयुक्त प्रशिक्षण का रुप लेगा। जिला सहकारी संघों को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। राज्य सहकारी संघ मार्गदर्शन के लिए तैयार है। राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक व उप पंजीयक एनआरके चन्द्रवंशी ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण देने वालों में राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीके शुक्ला, राजेश साहू व भागबली साहू थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 institutions of the district took advantage of online training in cooperative association


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XJjiiq
via

Comments