Skip to main content

कर्मियों ने पांच पंप जब्त किए 22500 जलकर भी वसूला

गर्मी में टुल्लू पंप के उपयोग के चलते लोगों को परेशानी न हो, इसे लेकर नगर निगम की पीएचई शाखा के कर्मचारी लगातार टुल्लू पंप की जब्ती कर रहे हैं। शिकायत के बाद सोमवार को निगमकर्मी शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भगतसिंह वार्ड पहुंचे।
इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान पांच टुल्लू पंप जब्त करने के साथ ही जलकर के 22 हजार 500 रुपए वसूले। कार्रवाई के दौरान राकेश झलके, रमेश देवांगन, तुलसी राम, मोहन ठाकुर , तिलेश ठाकुर और पुलिस के जवान शामिल थे।
सफाई कराने में लापरवाही न बरतें : महापौर: नगर पालिका निगम के तहत महापौर सफीरा साहू ने निगम कार्यालय में स्वच्छता विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने 48 वार्डों में कार्य कर रहे वार्ड सुपरवाइजर से कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हरसंभव कोशिश करें। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पार्षद इमरान खान, स्वच्छता विभाग के अधिकारी अरूण यादव , हेमंत श्रीवास , अजय बनिक, दामोदर, दीप विवेकर, सुशील कर्मा व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BNLND1
via

Comments