Skip to main content

प्रदेश के 22 जिलाें तक पहुंचा संक्रमण, रायगढ़, कवर्धा समेत 16 जिले रेड जोन में

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन 4.0 के बाद अनलॉक 1.0 से छत्तीसगढ़ में खतरा बढ़ता जा रहा है। राज्य के 28 जिलों में से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, कवर्धा समेत 16 जिले कोरोना पॉजिटिव के नए प्रकरण के सामने आने से रेड जोन में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। इसके अनुसार राज्य के 16 जिलों के 26 ब्लॉक रेड जोन में है जबकि 17 जिलों के 38 ब्लॉक आरेंज जोन में हैं। इनमें से 11 जिले ऐसे हैं जो रेड और आरेंज दोनों जोन में हैं। दरअसल इनके कुछ ब्लॉक रेड जोन में हैं और कुछ आरेंज जोन में। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य को जोन निर्धारित करने का अधिकार दिया है।

इसी आधार पर प्रदेश शासन ने मंगलवार को जोन का नया निर्धारण किया। अफसरों ने बताया कि प्रदेश के सभी ब्लाॅक और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर और प्रति एक लाख की जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की कैटेगरी तैयार की गई है। इसमें विकासखंड स्तर पर संक्रमण की स्थिति के आधार पर रेड और आरेंज जोन तय किए गए है। अफसरों ने बताया कि जिन जिलों और ब्लाॅक का नाम नई सूची में नहीं हैं, सभी ग्रीन जोन माने गए हैं।

रेड जोन में जिले : बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के साथ बालोद, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, कवर्धा, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, जशपुर, कांकेर, कोरिया, महासमुंद और मुंगेली।

रेड जोन में ब्लॉक
डौंडीलोहारा (बालोद), कोरबा (कोरबा), रायपुर शहर (रायपुर), छुरिया और डोंगरगढ़ (राजनांदगांव), अंबिकापुर (अंबिकापुर), कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तूरी और बिल्हा (बिलासपुर), बोड़ला (कवर्धा), वाड्रफनगर (बलरामपुर), जगदलपुर (बस्तर), नवागढ़ (बेमेतरा), पत्थलगांव, बगीचा और दुलदुला (जशपुर), दुर्गुकोंदल (कांकेर), खड़गवां (कोरिया), बागबाहरा और बसना (महासमुंद), लोरमी और मुंगेली (मुंगेली), लोइंग, रायगढ़ शहरी (रायगढ़)।

आरेंज जोन में ब्लॉक
गुरूर व गुंडरदेही (बालोद), बलौदा, नवागढ़ व सक्ती (जांजगीर), बिलाईगढ़, सिमगा व लवन (बलौदा बाजार), साजा, बेमेतरा, गीदम (दंतेवाड़ा), गुजरा, नगरी, धमतरी शहरी (धमतरी), पाटन, निकुम और भिलाई शहरी (दुर्ग), कुनकुरी, कांसबेल व लोदम (जशपुर), मोहला, अंबागढ़ चौकी और घुमका (राजनांदगांव), मैनपाट (सरगुजा), नरहरपुर, कांकेर व कोयलीबेड़ा (कांकेर), बैकुण्ठपुर और मनेंद्रगढ़ (कोरिया), पथरिया मुंगेली, महासमुंद व सराईपाली (महासमुंद), बरमकेला व लैलूंगा (रायगढ़), राजपुर, बलरामपुर, कुसमी, रामानुजगंज (बलरामपुर), बकावंड (बस्तर)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transition reaches 22 districts of the state, 16 districts including Raigad, Kawardha in Red Zone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VYyqH
via

Comments