Skip to main content

ट्रक में पशु आहार के नीचे छिपाया था 2.10 क्विंटल गांजा

लॉकडाउन खुलते ही देशभर की अंतरराज्यीय सीमाएं खुलने से गांजा तस्करी का काम फिर से शुरू हो गया है। यही कारण है कि पिछले चार दिनों में पुलिस 20 लाख रुपए से अधिक का गांजा जब्त कर चुकी है। मंगलवार को भी सिंघोड़ा और महासमुंद पुलिस ने गांजा के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कुल 2.28 क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11.50 लाख रुपए है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर नाकेबंदी की गई। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे ओडिशा की ओर से एक आयशर वाहन (ट्रक) आ रहा था। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ओडिशा से पशु आहार लेकर एमपी जा रहे हैं। जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें 50 पैकेट पशु आहार और उसके नीचे के हिस्से में 7 बोरियों में 105 पैकेट गांजा मिला, जो 2.10 क्विंटल था। पुलिस ने वाहन सवार राजेन्द्र कुमार शर्मा, निवासी रामकृष्ण नगर सेकंड लाइन बहरमपुर जिला गंजाम ओडिशा, विकास मीणा निवासी मकसी मध्यप्रदेश और प्रमोद शर्मा दुर्गा काॅलोनी थाना चिमनगंज जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ पुलिस 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना कर रही है। सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन के कारण ओडिशा के मार्केट में गांजा की बड़ी खेप डंप है, इसलिए इसे सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके चलते भी इन दिनों तस्करी बढ़ी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.10 quintal hemp hidden under animal feed in truck


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWCe3u
via

Comments