Skip to main content

मोबाइल चार्जर के तार से वृद्धा को बांध एक लाख के जेवर और 20 हजार लूटे

लुटेरे नगर पंचायत पखांजूर के शुभपल्ली वार्ड में मकान में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला के घर घुस जेवर व नगदी लूट ले गए। लुटेरों ने चाकू दिखा महिला को धमकाया और रखे मोबाइल चार्जर के केबल से उसे कुर्सी से बांध दिया। उनके फरार होने के बाद महिला ने जैसे जैसे स्वयं को खोल पड़ोसियों को इसकी जानकरी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लुटेरे एक लाख रूपए के जेवर व नगदी लुट ले गए।
पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 शुभपल्ली निवासी महिला रेवा बागची उम्र 73 वर्ष के पति की एक साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह घर में अकेली ही रहती है। मंगलवार शाम 7.30 बजे घटना के दौरान क्षेत्र में बारिश हो रही थी। अंधेरा भी था। सूनसान होने का फायदा उठा दो युवक महिला के घर जबरन घुस गए। युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण दोनों दीवार फांदकर अंदर घुसे। दोनों युवक मकान के अंदर घुसे तो महिला ने विरोध करते अंदर आने का कारण पूछा। युवकों ने उस पर चाकू टिका दिया। महिला को कुर्सी में बैठा मोबाइल के चार्जर से उसके हाथ बांध दिए। उसे चुप रहने धमकाया। उसके हाथ से कंगन, गले से चेन तथा कान से टाप्स उतार लिए। आलमारी की चाबी मांग उसमें रखे नगद 20 हजार भी निकाल लिए। लुटेरों ने इस पूरी घटना को महज दस मिनट में अंजाम देकर फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश जारी : पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 34, 392,457 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

किचन का चाकू बरामद पेशेवर होने पर संदेह
लुटेरे अपने साथ सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आए थे जिसे मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। इसे पुलिस ने जब्त किया है। घटना से सब्जी काटने वाला चाकू मिलने से यही माना जा रहा है लुटेरे पेशेवर नहीं हंै। साथ ही वे महिला के संबंध में पूरी जानकारी रखते हैं। आशंका है कि घटना को स्थानीय युवकों ने ही अंजाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fx8PfV
via

Comments