Skip to main content

डीजल के दाम बढ़ने से जोताई और मताई का रेट 200 रुपये प्रति घंटा बढ़ा

जून माह में डीजल तथा पेट्रोल की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे का सीधा असर प्रत्येक वाहन चलाने वाले पर पड़ रहा है। इसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है क्योंकि डीजल के दाम बढऩे से खेतों की जोताई करने वाले ट्रेक्टरों तथा मताई करने वाले रोटावेटरों के दाम भी प्रतिघंटा बढ़ गए हैं। इसे लेकर किसान बेहद परेशान हैं। ट्रैक्टर से खेतों की जोताई के लिए पहले प्रति घंटा किराया 800 रुपए था जो डीजल के दाम बढ़ने से 200 रुपए बढ़कर 1000 रुपए प्रति घंटा हो गया है। खेतों की मताई करने वाले रोटावेटर का किराया पहले प्रतिघंटा 1200 रुपए था जो बढ़कर 1300 रुपए हो गया है।
इस साल पेट्रोल डीजल की कीमतों में 8 जून से जो बढ़ोतरी शुरू हुई तो थमने का नाम नहीं ले रही है। 7 जून तक 71 रुपए 33 पैसा प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल अब 80 रुपए 8 पैसा प्रति लीटर बिक रहा है। यानी 20 दिनों में पेट्रोल के दाम 8 रुपए 75 पैसे बढ़ गए। डीजल की कीमत 7 जून को 68 रुपए 48 पैसा थी जो अब बढ़कर 79 रुपए 6 पैसा हो चुकी है। डीजल के दामों में 20 दिनों में 10 रुपए 58 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतें बढऩे का सीधा असर कृषि लागत पर पड़ रहा है। ट्रैक्टर से खेतों की जोताई के लिए पहले प्रति घंटा किराया 800 रुपए था जो डीजल के दाम बढऩे से 200 रुपए बढ़कर 1000 रुपए प्रति घंटा हो गया है। खेतों की मताई करने वाले रोटावेटर का किराया पहले प्रतिघंटा 1200 रुपए था जो बढ़कर 1300 रुपए हो गया है।
लाल माटवाड़ा के किसान जगदीश साहू ने कहा डीजल की कीमत बढ़ने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। डीजल महंगा होने से जिन किसानों के पास स्वयं के ट्रेक्टर हैं उनकी भी परेशानी बढ़ गई है। ग्राम पुसवाड़ा के किसान शेखर साहू ने कहा सरकार को चाहिए डीजल की कीमतों को नियंत्रित करें।
किसान बोले- सरकार डीजल का रेट कम करे
ग्राम पंडरीपानी के किसान जगनंदन साहू, मोहित साहू ने कहा डीजल की कीमत घटाई जाए या तो सरकार धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए। ईधर नूरी गैरेज के संचालक मो आवेश ने कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ने से वाहन चलाना घाटे का काम हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमतें बढ़ती रही तो वाहनों को खड़ा करना पड़ जाएगा। कोठोरी पेट्रोल पंप के संचालक हिमांशु कोठारी ने कहा डीजल की कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी पहली बार हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Joti and Matai rates increased by Rs 200 per hour due to increase in diesel prices


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YBMTL4
via

Comments