जिले के फरसेगढ़ थाना इलाके में सहायक आरक्षक रमेश कुरसम का अपहरण कर हत्या करने के मामले में चुचकोंटा के जंगल से पुलिस ने 2 नक्सली और बेदरे थाना इलाके के मर्रीमड़गु के जंगल से 6 नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि चुचकोंटा के जंगल से 2 नक्सली कोसा राम और पोयाम सोमारू को पकड़ा गया है जो कि अप्रैल में सहायक आरक्षक रमेश कुरसम का अपहरण कर हत्या करने की घटना और कुटरू-बेदरे मार्ग को 10 स्थानों पर काटकर अवरुद्ध कर शासन विरोधी पंफलेट, बैनर लगाने की घटना में शामिल थे। इसके अलावा बेदरे थाना इलाके के मर्रीमड़गु के जंगल से 6 नक्सली सहयोगियों को पकड़ा गया है। जिनमें सन्नू मज्जी, जुरू हेमला, साधूराम वाचम, मैनी कुरसम, जननी कुरसम और जुर्री वाचम शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hBQzUD
via
Comments
Post a Comment