बस्तर संभाग में सोमवार को 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें दंतेवाड़ा जिले के बचेली में 2 और नारायणपुर से एक मरीज मिला हैं। दंतेवाड़ा बचेली में सोमवार को सीआईएसएफ के दो और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद एक बार फिर जिले में हड़कंप मच गया। देर शाम तक उन्हें जगदलपुर भेजने की तैयारी चल रही थी। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसके पहले भी बचेली सीआईएसएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला था जबकि रविवार को जावंगा में सीआरपीएफ के एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
एक जवान बिहार तो दूसरा झारखंड से लौटा था
सोमवार को जिन दो जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, इनमें एक बिहार जबकि दूसरा झारखंड से 7 जून को आया था। 20 जून को क्वारेंटाइन अवधि भी पूरी हो गई थी। बताया जा रहा है ये बचेली अपोलो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। बचेली अपोलो अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. हक ने बताया कि सीआईएसएफ के दो जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया जिन जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनकी हिस्ट्री पता की जा रही है।
सभी मरीजों को मेकॉज में किया गया भर्ती
तीनों ही पॉजिटिव मरीज जवान हैं और हाल ही में छुट्टी से वापस लौटे थे। इधर नारायणपुर में भी क्वारेंटाइन सेंटर में एक जवान पॉजिटिव निकला है। जवान दस दिन पहले ही दुर्ग से नारायणपुर लौटा था इसके बाद इसे क्वारेंटाइन में रख दिया गया था। 3 दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर जवान का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इसके बाद सोमवार को जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे तत्काल इलाज के लिए मेकॉज रवाना किया गया। इधर बचेली में मिले दोनों जवानों को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJfpKN
via
Comments
Post a Comment