खनिज विभाग की टीम ने खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन करने वाले 8 वाहनों को जब्त किया है। बारिश के शुरुआती दौर में खनिज माफियाओं की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सूचना मिलने पर माइनिंग इंस्पेक्टर देवेंद साहू और बीएम मिश्रा 26 जून की रात दो पुलिस जवानों के साथ बस्तर ब्लाक के भानपुरी में रात 1 बजे पहुंचे। अधिकारियों ने रात दो बजे से शनिवार की दोपहर तक भानपुरी, नंदपुरा, बालेंगा, कोलावल, करपावंड एवं बड़ांजी क्षेत्र में बिना पिट पास के चूना पत्थर और रेत का परिवहन कर रही 8 गाड़ियों को पकड़ा। इसमें चूना पत्थर के 7 वाहन तथा रेत ले जाते 1 वाहन शामिल है। माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद जब वे कोलावल पहुंचे तो इसकी जानकारी वहां से अवैध परिवहन करने वाले लोगों को लग गई। कुछ देर की जांच के बाद वहां एक भी गाड़ी नहीं मिली। जिसके बाद पूरी टीम भानपुरी आ गई। यहां वाहनों को पकड़ने के बाद फिर से कोलावल और वहां पर दो गाडि़यों को पकड़ा।
प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को 8 वाहनों की जब्ती बनाई गई है। जुर्माना सहित आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। यह इसी प्रकार जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifKayP
via
Comments
Post a Comment