फ्रंट लाइन में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे वारियर्स के नाश्ते में रविवार को कीड़ा मिला। बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में यह लापरवाही सामने आई है। इसे लेकर रविवार को हॉस्पिटल में बवाल मचा। तत्कालिक तौर पर दूसरी व्यवस्था नहीं होने से सभी को चाय पीकर ही कोविड अस्पताल जाना पड़ा है। ऐसा तब भी हुआ जबकि स्वास्थ्य विभाग ने वारियर्स की सुविधा और अस्पताल के मैनेजमेंट के लिए चार-चार डॉक्टरों की तैनाती की है। चारो अधिकारियों में से किसी एक ने भी स्व: विवेक से निर्णय लेते हुए वारियर्स के लिए नाश्ता की व्यवस्था नहीं की है।
जानिए किस-किस को दी गई जिम्मेदारी
1- डॉ. के डी तिवारी (जिला अस्पताल)
2- डॉ. सुगम सावंत (सीएमएचओ कार्या.)
3- डॉ. अशोक गणवीर (जिला अस्पताल)
4- डॉ. नेहा राजपूत (सीएमएचओ कार्या.)
इस लापरवाही के बारे में वह सबकुछ जो जानना जरूरी..
नाश्ता नहीं दिया, कहा शिफ्ट जल्द चेंज करेंगे...:मिशमैनेजमेंट जानकारी के बाद जिम्मेदारों ने वारियर्स के लिए नाश्ते का इंतजाम करने की बजाय उनकी शिफ़्ट जल्दी चेंज करना तय किया। जल्दी खाना देने का आश्वाशन देकर सबको अस्पताल भेज दिया है।
पहले भी कीड़ा मिला, तब सबने अफवाह बताया गया..: कोविड अस्पताल में 15 दिनों पहले ड्यूटी करने वाले पहले बैच के वारियर्स की थाली में भी कीड़ा मिल चुका है। उस वक्त सीएमएचओ कार्यालय ने उसे अफवाह करार दिया था। फिर वैसा ही हुआ है।
जानिए किस कैटर्स को दिया गया था काम..: स्मृति नगर के संदीप पवार नाम के कैटर्स को कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों व ड्यूटी करने वाले वारियर्स को खाना देने का कांट्रेक्ट दिया था। अब निरस्त कर दिया है।
भर्ती मरीजों ने कहा...वार्डों में नहीं होती साफ-सफाई
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि उनके वार्डों में सफाई भी नहीं होती है। टॉयलेट में इतनी गंदगी की उनका जाने का जी नहीं करता है। इसकी वजह उन्होंने एक शिफ्ट में एक स्वीपर की ही ड्यूटी लगाए जाने को बताया है। कहा कि वार्डों की संख्या और भर्ती मरीजों के अनुसार वहां कम से कम दो स्वीपर की जरूरत होती है।
मिली है जानकारी, दूसरे को अब काम दिया..
वारियर्स की थाली में कीड़ा मिलने की जानकारी मिली है। बारिश का मौसम होने के नाते बाहर से कीड़ा नाश्ते के पैकेट में आ गया होगा। शिकायत मिलने के बाद मैने कैटर्स चेंज कर दिया है। अब दूसरा कैटर्स वहां नाश्ता व खाना पहंुंचाएगा। सभी जिम्मेदारों को भी टाइट किया है। -डॉ. गंभीर सिंह, सीएमएचओ, दुर्ग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30DVFcV
via
Comments
Post a Comment