Skip to main content

बालोद में ही बिजली बंद की 18 शिकायतें अफसर बोले- हम जानबूझकर नहीं करते

रविवार को बालोद शहर में ही बिजली बंद संबंधित 18 शिकायत आई। वह भी तब जब सुधार कार्य के बाद तेज हवा नहीं चल रही है। शहर के अलावा गांवों में भी समस्या बरकरार है, क्योंकि कभी भी बिजली गुल हो रही है। अफसरों का कहना है कि जानबूझकर बिजली बंद नहीं की जाती।
शिकायत के बाद तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं। मानसून की दस्तक के बाद बारिश के बीच अब तक सुधार कार्य चल ही रहा है। रोमेश साहू, पूषण, लक्ष्मीनारायण ने बताया कि रविवार को सुबह 4 से 5 बजे तक बिजली बंद रही। जितनी समस्या गर्मी में नहीं हुई वह अब हो रही है।
बिजली तार पर गिरा पेड़, रातभर अरौद में बिजली बंद: लाटाबोड़-अरौद मार्ग पर एक पेड़ बिजली तार पर गिर गया। इस कारण अरौद गांव में शनिवार को रातभर बिजली बंद रही। लाटाबोड़, झलमला क्षेत्र में भी बार-बार बिजली बंद होने से लोग परेशान रहे।
सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद: सीएसईबी के एई एल. ध्रुव ने बताया कि शहर हो या गांव, सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद की जाती है। शनिवार को अरौद क्षेत्र में एक पेड़ 11 केव्ही बिजली तार पर गिर गया था। जिसके कारण बिजली बंद रही। रविवार को सुबह व्यवस्था बहाल भी हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YmjWCx
via

Comments