जिला पंचायत की टीम जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव के साथ कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सड़कविहीन व अति संवेदनशील पंचायतों का दौरा किया। टीम अंतागढ़ के पोडग़ांव में मनरेगा कार्य के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अतिथि शिक्षकों की मानदेय की समस्या, सड़क, सीसी रोड, पुल-पुलिया, मनरेगा भुगतान, खाद-बीज की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने हॉस्टल कन्या आश्रम भवन का जीर्णोद्धार करने व शासकीय कर्मचारियों का ब्लॉक में न रहने की शिकायत की। ब्लॉक की 18 पंचायतों की समस्याएं रूप से रखी गईं।
क्षेत्र के सरपंचों ने कहा कि ब्लॉक कोयलीबेड़ा है, लेकिन सभी दफ्तर पखांजूर में संचालित होते हैं। इसके चलते क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसी भी कार्य के लिए उन्हें 40 किमी दूर सफर कर पखांजूर जाना पड़ता है। इसके चलते एक दिन में कार्य पूरा नहीं हो पाता। उन्होंने कोयलीबेड़ा में ही सभी कार्यालयों का संचालन करने की मांग की।
जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने कहा कि बरसात के बाद यहां के 18 ग्राम पंचायत ब्लॉक जिला से कट जाते हैं। शासन की योजनाएं इन तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं पहुंचती है तो देरी हो जाती है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समझ में आ गया है। हम सिर्फ यहां दौरा करने ही नहीं आए हैं कोशिश करेंगे कि हम इन पिछड़े क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। टीम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, कृषि सभापति जिला पंचायत नरोत्तम पडोडी, वन समिति सभापति दिलीप बघेल, विधायक कांकेर प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शोएब अहमद, मंगेश बघेल, मुनीर, सहदेव उसेंडी, श्रवण यादव आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ChVIkB
via
Comments
Post a Comment