Skip to main content

सोनहत क्षेत्र में 1.84 करोड़ की सड़कों का किया भूमिपूजन

सोनहत क्षेत्र की जनता को जर्जर सड़कों की समस्या से अब मुक्ति मिलेगी। क्योंकि यहां 1 कराेड़ 84 लाख की लागत से नई सड़कों के निर्माण के लिए राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया।
राज्यमंत्री कमरों भूमि पूजन के दौरान कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ध्यान नहीं दिया। अब सोनहत क्षेत्र में नई सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। इसमें डेढ़ दशक पुरानी मांग के तहत कटगोड़ी क्षेत्र में 1 करोड़ 84 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन किया गया। इसमें कटगोड़ी, लब्जी व दामुज को जोड़ने 9 किमी सड़क का निर्माण 73 लाख, मधला पुसला के बीच 3 किमी सड़क 30 लाख, कटगोड़ी माधौरा 2.6 किमी सड़क 20 लाख की लागत से सड़क निर्माण पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बिहारपुर, बदरा व सोनहत में 7 किमी लागत सड़क 61 लाख की लागत से पूरा होगा।
यहां बता दें कि कटगोड़ी से लब्जी दमुज और नगर रोड पूरी तरह जर्जर है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों का मनेंद्रगढ़ आना-जाना आसान हो जाएगा। वही बदरा, बिहारपुर मार्ग मरम्मत होने से लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय समेत जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क से कनेक्ट हो जाएगा। ग्राम मढ़ौरा के साथ मधला पुशला रोड में जाने वाले लोगो को भी राहत मिलेगी।

सड़कों को पक्कीबनाने की कई वर्षोंसे चल रही थी मांग
गौरतलब है कि ग्रामीणों के द्वारा लगातार इस सड़क को पक्की सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। राज्यमंत्री कमरो की पहल पर राशि स्वीकृत होने और भूमि पूजन होने के बाद ग्रामीण खुशी व्याप्त है। भूमि पूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्योत्स्ना राजवाड़े, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, गुलाब चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़ राजेश साहू, रंजीत सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhoomi pujan performed for 1.84 crore roads in Sonhat area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h5TowX
via

Comments