छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के 18 महीने बाद निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियोंको लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। कोरोना संकट काल में बजट खर्च में की गई कटौती को देखते हुए चर्चा थी, नियुक्तियों को कुछ माह और टाला जा सकता है। लेकिन, सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने एक सप्ताह के भीतर सूची तैयार को कहा है। इसमें सीएम भूपेश बघेल भी ऑनलाइन थे। संकेत हैं कि पहले 10 से 12 बड़े निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां की जाएंगी। इससे पहले अब तक केवल तीन नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद निगम-मंडल आयोगों में नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई थी। लेकिन, पहले लाेकसभा चुनाव, फिर विधानसभा के उपचुनाव फिर नगरीय निकाय और बाद में पंचायत चुनाव के बाद मामला टलता गया। इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र के कारण फिर टला था। कोरोनाकाल ने इन नियुक्तियों पर अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लगा दिया था। लेकिन ,सोमवार को हुई बैठक के बाद एक बार फिर 15 साल सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं की उम्मीद जगी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में निगम-मंडल आयाेगों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई है। इसमें दावेदारों के आवेदनों को एक साथ करने को कहा गया है। संगठन के पास करीब ढाई हजार आवेदन पहले से ही लंबित हैं। फिर सूची तैयार कर कांग्रेस आलाकमान की अनुमति के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। बताया गया है सरकार द्वारा की जा रही खर्च में कटौती का इन नियुक्तियाें पर असर नहीं पड़ेगा।
10 दिन के भीतर सूची तैयार करें: पुनिया
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि निगम-मंडल आयोगों के लिए दावेदारों की सूची हफ्ते-दस दिन के भीतर तैयार करने के लिए कहा गया है। इसे पार्टी आलाकमान के पास रखेंगे वहां से अनुमति मिलते ही नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7AJNX
via
Comments
Post a Comment