Skip to main content

कृषि विवि की पीजी और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा अब 17 अगस्त को

कोरोना काल में परीक्षाओं का आयोजन मुश्किल है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पीजी व पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं की तारीख एक बार फिर बदल दी है।अब 17 अगस्त को एंट्रेंस आयोजित किया जाएगा।
अफसरों का कहना है कि इस तारीख को भी अपरिहार्य कारणों से यदि संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित नही होती है तो फिर पीजी में प्रवेश यूजी में प्राप्त नंबरों के आधार पर दिया जाएगा। कुछ इसी तरह का फार्मूला पीएचडी में प्रवेश के लिए अपनाया जाएगा। कृषि पीजी व पीएचडी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पहली तारीख 24 मई थी। लेकिन कोरोना वायरस व लॉकडाउन की वजह से इस तारीख को परीक्षा नहीं हुई। फिर प्रवेश परीक्षा के लिए दूसरी तारीख 12 जुलाई को होने वाली थी। इसके अनुसार तैयारी भी की गई थी। राज्य में परीक्षा के लिए करीब 9 सेंटर बनाए गए थे। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से प्रवेश परीक्षा की तारीख फिर टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में सीबीएसई से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा होने वाली थी। दसवीं की परीक्षा रद्द की गई और बारहवीं की स्थगित। इसे लेकर भी विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख आगेबढ़ायी गई।

अफसरों का कहना है कि शिक्षा सत्र 2020-21 के तहत पीजी व पीएचडी में प्रवेश हाेगा। इसके लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी की गई है। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से एंट्रेंस के आयोजन संभव नहीं दिखता है। इसलिए यह तय किया गया है कि 17 अगस्त को यदि प्रवेश परीक्षा नहीं होती है तो फिर पीजी में प्रवेश यूजी में मिले नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे।जबकि पीएचडी में प्रवेश पीजी में मिले नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक आवेदन
कृषि विवि की पीजी व पीएचडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 15 जुलाई तक किए जा सकते हैं। विवि की ओर से फार्म भरने की तारीख भी बढ़ायी गई है। एंट्रेंस के लिए करीब करीब साढ़े तीन हजार छात्रों ने आवेदन मिल चुके हैं। तारीख बढ़ने के बाद इसमें आवेदन की संख्या बढ़ेगी। कृषि, उद्यानिकी व कृषि अभियांत्रिकी के पाठ्यक्रम में इस परीक्षा के माध्यम प्रवेश होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PG and PhD entrance exam of Agricultural University now on 17 August


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ib1JQw
via

Comments