Skip to main content

कार की तलाशी ली तो मिला 17.50 किलो गांजा

इधर, कोतवाली पुलिस ने भी घाेड़ारी में एक कार सवार को गांजा परिवहन करते पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरायपाली से सफेद रंग की डस्टर कार में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने नाकेबंदी कर शाम 4 बजे एनएच 53 में कार को रोका, जिसमें सवार व्यक्ति ने अपना नाम पुकेश्वर देवांगन ग्राम घोट थाना आरंग निवासी बताया। उसने बताया कि वह वर्तमान में रायपुर के चंगोराभाठा में रहता है। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की से 17.50 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i1WKkK
via

Comments