कारोना संक्रमणकाल में जिले के 1 लाख 71 हजार गरीब परिवारों को अब बाजार से महंगे दाम पर अरहर दाल नहीं खरीदनी पड़ेगी। हर परिवार को आने वाले दिनों में एक किलो दाल मुफ्त में दी जाएगी। पीडीएस की दुकानों में खाद्य विभाग ने अब तक 1600 क्विंटल दाल का भंडारण करवा रहा है जिसे जल्द ही गरीबों को दिया जाएगा।
पहली बार मुफ्त में दाल मिलने से गरीब परिवार खुश हैं वहीं एक किलो चना नहीं मिलने से नाराज भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक हर गरीब परिवार को 10 रुपए में 2 किलो चना मिलता था लेकिन अब एक किलो ही मिलेगा । कम दाम पर चना मिलने से अब बाजार से चना खरीदना पड़ेगा जो काफी महंगा पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में हर महीने करीब 3500 क्विंटल चना पीडीएस की दुकानों से बांटा जाता था लेकिन पिछले तीन महीने से चना गरीब परिवारों को नहीं मिल रहा है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर राशन दुकानदारों ने बताया कि अब तक चने की सप्लाई किसी नई एजेंसी को देने जा रही है। जिसके चलते इसका आबंटन नहीं आ रहा है। इधर सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी ने बताया कि गरीब परिवारों काे अब एक किलो चना और एक किलो अरहर दाल सरकारी राशन दुकानों में दी जाएगी। कुछ दिनों के अंदर जिले की 414 राशन दुकानों में इसका भंडारण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार के द्वारा आबंटित चने को गरीब परिवारों को दिया जा रहा था अब वह भी खत्म हो गया है।
अब तक नमक का पता नहीं, कब मिलेगा
गरीब परिवारों के साथ ही सामान्य परिवारों को एक जून से दो किलो नमक दिया जाना था लेकिन प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ सामान्य परिवारों को अब तक नहीं मिल पाया है । 10 रुपए प्रति किलो की दर से मिलने वाला यह नमक जिले में नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि पहली बार नमक का लाभ जिले के 19 हजार 600 परिवारों को मिलना था जो अब तक नहीं मिल सका है । सहायक खाद्य अधिकारी ने कहा कि नमक की सप्लाई नहीं होने से गरीब और सामान्य परिवारों को नमक नहीं मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fBZ4wX
via
Comments
Post a Comment