Skip to main content

खाद्यमंत्री भगत की मदद से कर्नाटक में फंसे 170 मजदूर लाैटे

लॉकडाउन के दौरान कर्नाटक में फंसे 170 प्रवासी मज़दूरों को छत्तीसगढ़ वापस लाया गया। रोटरी क्लब के सहयोग से बैंगलुरू से इन्हें विशेष विमान द्वारा छत्तीसगढ़ लाया गया। खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने लॉकडाउन के दौरान ज़रूरतमंदों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था।
कर्नाटक में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों में से अनेक मज़दूरों ने कॉल करके मदद की गुहार लगाई थी। निरंतर प्रयास करते हुए अनेक प्रवासी श्रमिकों को रेलमार्ग द्वारा वापस लाने की व्यवस्था की गई थी। फिर भी अनेक श्रमिक कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए थे। खाद्यमंत्री ने बताया कि इन मज़दूरों को वापस लाने की कोशिशें लगातार चल रही थीं। कर्नाटक के सुदूर भागों में होने के कारण सबसे संपर्क करने व उनकी मदद करने में अड़चनें आ रही थीं। इसी दौरान खाद्यमंत्री का संपर्क कर्नाटक के कोलार जिले के रोटरी क्लब के अध्यक्ष सोमशेखर गौड़ा और रोटरी क्लब के ही सदस्य अजय बहेल से हुए। श्रमिकों के विषय में उनसे चर्चा होने पर उन्होंने आगे बढ़कर मदद की पेशकश की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uf8iXX
via

Comments