25 हजार परिवारों को 24 घंटे पानी की सुविधा देने के लिए शुरू हुई अमृत मिशन योजना का काम पूरा करने की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन ने महाराष्ट्र की गोंडवाना कपंनी को दी थी, लेकिन यह कंपनी तय समय के अनुसार काम पूरा करना तो दूर बीच में ही काम छोड़कर भाग गई है। काम में हो रही लेटलतीफी को लेकर निगम के अधिकारी कंपनी से काम वापस लेने की बजाय बार- बार मोहलत दे रहे हैं, लेकिन कंपनी दोबारा काम शुरू करने कोई कोशिश करती नहीं दिख रही है। इससे पहले भी तीन बार नोटिस दी जा चुकी है।
कुछ दिनों पहले कार्यभार संभालने वाले नए निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने पूर्व की भांति इस काम को छोड़कर भागने वाली कंपनी से काम वापस लेने के बजाय उसे एक सप्ताह के अंदर काम शुरू करने कहा है। कपंनी के अधिकारियों से हुई बातचीत में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 15 जून तक वे इस काम को शुरू कर दें नहीं तो उनसे यह काम वापस ले लिया जाएगा। आयुक्त की चेतावनी देने के बाद भी गोंडवाना कंपनी के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के फैलने की बात कहते हुए इस काम में देरी होने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि अमृत योजना पर करीब 113 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। अब तक हुए काम के बदले कंपनी को करीब 27 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
कलेक्टर ने जल्द काम शुरू कराने दिए थे निर्देश
अमृत योजना के कामकाज में हो रही लेटलतीफी को लेकर कलेक्टर रजत बंसल ने कुछ दिनों पहले कलेक्टोरेट में निगम के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने आयुक्त से लेकर इस योजना का काम काज देख रहे संयुक्त संचालक एसबी शर्मा को दो टूक शब्दों में काम जल्द शुरू कराने कहा था। उन्होंने आयुक्त से कहा था कि शहरवासियों को यह सुविधा देने इस काम में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर से मिले निर्देश के बाद आयुक्त ने गोंडवाना कपंनी के अधिकारियों से बात की।
मिशन पूरा नहीं पर बोर कराकर दे रहे राहत
अमृत मिशन का काम पूरा नहीं होने के चलते नगर निगम पेयजल की समस्या से निजात दिलाने इन दिनों नए बोर कराकर लोगों को राहत देने में लगा हुआ है। कुछ दिनों पहले कालीपुर के अटल आवास में एक लाख 10 हजार रुपए की लागत से बोर कराकर पेयजल की समस्या को दूर की गई। निगम के एमआईसी मेंबर उदयनाथ जेम्स ने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने कई बोर कराए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए टेंडर किया जाएगा।
300 में से 85 किमी में ही बिछी है पाइपलाइन
अमृत जल योजना के तहत होने वाले इस काम में 300 किमी की डिस्ट्रिब्यूशन पाइपलाइन में से केवल 85 किमी ही पाइपलाइन बिछाई गई है। बाकी की पाइपलाइन बिछाने के लिए कोई योजना अब तक नहीं बनाई है। काम पूरा नहीं होने के चलते ये पाइप इस समय महारानी हाॅस्पिटल, पावर हाउस चौक आदि जगहों पर पड़ी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cMnbqO
via
Comments
Post a Comment