छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा के संदर्भ में 15 जून के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कोरोना वायरस से निर्मित वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह तय किया जाएगा कि परीक्षा का आयोजन कब से किया जाए। अफसरों का कहना है कि स्थिति बेहतर होने पर परीक्षा जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। ओपन बोर्ड की दसवी-बारहवी परीक्षा 27 मार्च से 27 अप्रैल तक होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से ओपन बोर्ड को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी। परीक्षा दोबारा कब शुरू होगी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए इसका नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वही दूसरी ओर परीक्षा के लिए समीक्षा बैठक की तैयारी की जा रही है। अफसरों का कहना है कि इस बैठक में विभिन्न पहलूओं पर गौर कर निर्णय लिया जाएगा।
परीक्षा लंबी नहीं होगी
ओपन बोर्ड के अफसरों का कहना है कि पहले के शेड्यूल के अनुसार एक महीने तक परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन इस बार परीक्षा का शेड्यूल ऐसा होगा कि यह 20 दिनों में खत्म हो जाए। परीक्षा लंबी नहीं चलेगी। इसके लिए दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। संभव होने पर रविवार को भी परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि ओपन बोर्ड की मुख्य व अवसर परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या करीब 1.40 लाख है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UhleML
via
Comments
Post a Comment