Skip to main content

सेल में 15वीं बार वीआर स्कीम चेयरमैन और सीईओ देंगे मंजूरी

सेल में एक बार फिर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना वी (वीआर स्कीम) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कीम में रिटायर होने वाले कार्मिक को सर्विस कर चुके पीरियड का 35 दिन और बचे हुए सर्विस पीरियड का 25 दिन के हिसाब से डीए बेसिक का भुगतान किया जाएगा।
स्कीम कब शुरू होकर कब खत्म होगी, यह तय करने का अधिकार सेल चेयरमैन को दिया गया है। साथ ही यूनिट वार टारगेट भी तय होना बाकी है। अंतिम बार वीआर स्कीम 2018 में लाई गई थी हालांकि उस समय कार्मिकों की ओर से स्कीम को खास रिस्पांस नहीं मिला था। जिसकी वजह से सेल प्रबंधन को दो बार इस स्कीम की अवधि बढ़ानी पड़ी थी। उसके बाद भी प्रबंधन टारगेट से पिछड़ गया था।
सीईओ और चेयरमैन देंगे आवेदनों को मंजूरी: वीआर स्कीम के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है 304 ग्रेड तक के कार्मिकों के आवेदनों को सीईओ मंजूरी देंगे। वहीं ई 5 और उससे आगे के ग्रेड के अफसरों के आवेदनों का निराकरण सेल चेयरमैन करेंगे।

सेल में स्कीम को लागू करने के पीछे का मकसद
देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी सेल की माली हालत तीन-चार वर्षों से खराब चल रही है। कोविड-19 के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है। नौबत यहां तक आ गई है कि कंपनी को वेतन देने के लिए बैंकों से लोन लेना पड़ रहा है। कंपनी का कर्ज बढ़कर 73000 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में प्रबंधन मेन पावर में कटौती कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए यूनिट को टार्गेट दिया जाएगा।

इसके पहले भी 14 बार लागू हो चुका वीआरएस
बीएसपी में 1986 में पहली बार वीआरएस लागू किया गया था। इसके बाद से अब तक इस स्कीम को 14 बार लागू किया जा चुका है। जिसमें लगभग 21 हजार अफसरों व कर्मियों ने रिटायरमेंट लिया। करीब दो हजार अफसर और करीब 19 हजार अफसर शामिल हैं। मई से जून 2016 में वीआर स्कीम लागू की गई थी। उस समय 350 कार्मिकों को वीआर देने का लक्ष्य रखा गया था। 368 ने वीआर लिया था। 2017 में करीब 350 और 2018 में 650 कार्मिकों ने रिटायरमेंट लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dAgN6I
via

Comments