शहर के राउतपारा इलाके से पुलिस ने फिर 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इन जुआरियों के पास से करीब 1 लाख 52 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग यहां एक मकान में जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद घेराबंदी कर दबिश दी गई और मौके से 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि यहां मुकेश निषाद, सुशील दीक्षित, भरत जैन, शिवा सेट्टी, महेंद्र कुमार लालवानी, मनोज कुमार वाधवानी, शेख हसन, मनीष नाग, लल्ला यादव, आशीष झा, महेंद्र सिंह, प्रेम कुमार पात्र, धरमु नाग, दशरू नाग, विकास मंडावी को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले पुलिस ने शहर के एक होटल के कमरे से भी जुआ खेलते हुए शहर के नामचीन परिवारों के सदस्यों को पकड़ा था। बताया जा रहा है कि अभी जुआ और सट्टे को लेकर एसपी ने सभी थानेदारों को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ऐसे में अभी पुलिस इन अवैध कामों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ साथ धारा 188, 269, 34 के तहत कोरोना संक्रमण फैलाने के प्रयास करने का मामना दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIqwRO
via
Comments
Post a Comment