Skip to main content

15 अगस्त के बाद स्कूल खोलने का विरोध

संक्रमण की स्थिति सामान्य होने तक पालक स्कूलों को बंद रखने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि केंद्र और राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक स्कूलों को 15 अगस्त के बाद खोला जाना है। जबकि पालकों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ते क्रम पर है, ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है।
इन हालातों में स्कूलों को तब तक बंद रखने की मांग की जा रही है, जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आकर सामान्य नहीं हो जाती। पालकों को इस बात की चिंता है कि स्कूलों में बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाएंगे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
15 अगस्त के बाद से खुलेंगे स्कूल, लेकिन निजी स्कूलों में शुरू हो गया दाखिला: शहर में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा निजी स्कूल हैं, जिन्हें खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत बच्चों का दाखिला लिया जा रहा है। यही नहीं, पहले तक 1 जुलाई से स्कूलों को खोलने की तैयारी भी स्कूल प्रबंधन कर रहे थे, लेकिन अब 15 अगस्त से स्कूलों को खोलने की घोषणा के बाद मियाद बढ़ा दी गई है, लेकिन अब भी दाखिले की प्रक्रिया स्कूलों में जारी है। इधर पालकों ने भी अब स्कूलों को खोलने का विरोध किया है। उनकी मानें तो वे अभी किसी भी सूरत में स्कूल नहीं भेजेंगे।
जानिए, क्या कहते हैं पालक

  • शहर के पालक संतोष झा ने बताया कि उनके दो बच्चे दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। 15 अगस्त के बाद से स्कूलों को खोलने का फैसला फिलहाल नहीं लिया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है कि स्कूलों में बच्चे कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाएंगे और संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
  • शहर के ही जयप्रकाश सिंह का कहना है कि शहर में बड़े लोग ही सामाजिक दूरी नहीं मान रहे हैं, ऐसे में बच्चों से इसका पालन करने की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
  • पालक मोहम्मद असलम कहते हैं कि स्कूलों को खोलने से संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इन हालातों में स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद ही स्कूल खोलने चाहिए।

15 अगस्त के बाद खुल सकते हैं स्कूल पर तारीख तय नहीं
डीईओ बीआर ध्रुव ने बताया फिलहाल स्कूलों को खोलने और दाखिले को लेकर गाइडलाइन नहीं आई है। हालांकि 15 अगस्त के बाद से स्कूलों को खोलने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। ऐसे में अगले करीब दो महीनों से ज्यादा समय तक स्कूल बंद रखे जाएंगे। इस बीच अगर किसी स्कूल को खोला जाता है या दाखिला लिया जाता है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRgBet
via

Comments