जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 136 पहुंच चुकी है। गुरूवार की रात व शुक्रवार को जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेेंटर डोंड़काचौरा और कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती किया गया है।
इधर जिले में भी अब कोरोना मरीज ठीक होने लगे हैं। कोविड केयर सेंटर में भर्ती 16 संक्रमित मरीजों में से पहले दो मरीज पूरी तरह से ठीक होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए हैं। गुरुवार की रात को जारी सैंपल जांच रिपोर्ट में जशपुर जिले में तीन नए कोरोना मरीज मिले थे। वहीं शुक्रवार की शाम को जारी रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव केस मिलने से एक बार फिर जिलेवासियों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को कुनकुरी में 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें क्वारेंटाइन सेंटर रनपुर में 6 एवं पकरीकछार क्वारेंटाइन सेंटर में 1 मिला है।
रनपुर के क्वारेंटाइन सेंटर में मिले सभी संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। बगीचा में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं, दोनों ही क्वारेंटाइन सेंटर महुआ से हैं। यहां मिले दो संक्रमितों में एक गोवा अाैर दूसरा बैंगलुरू से वापस लौटा है। कांसाबेल ब्लॉक में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें क्वारेंटाइन सेंटर नकबार में 1 व 1 कांसाबेल ग्राम पंचायत के क्वारेंटाइन सेंटर में है। दुलदुला में 2 पॉजिटिव मिले हैं, दोनों ही क्वारेंटाइन सेंटर विपतपुर से हैं। जशपुर विकासखंड में एक पॉजिटिव केस क्वारेंटाइन सेंटर पतराटोली से मिला है। इसके अलावा कांसाबेल में होम्योपैथिक क्लिनिक का संचालन करने वाले एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कुछ दिन पहले विवाह कार्यक्रम में ओडिशा गया था। वहां से लौटने के बाद वह होम आइसोलेशन में था। सर्दी-खांसी होने के कारण उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
अब तक 87 मरीज हो चुके हैं ठीक
हाॅस्पिटल कुल केस डिस्चार्ज एक्टिव
एम्स रायपुर 16 12 4
ईएसआईसी कोरबा 36 36 0
जीएमसी अम्बिकापुर 17 17 0
जीएमसी रायगढ़ 21 20 1
सीसीसी लाइवलीहुड जशपुर 17 2 15
इसीटीसी जशपुर 18 0 18
गुलदस्ता भेंटकर दी विदाई, अफसरों ने बढ़ाया हौसला
जिले के डोंडकाचौरा में स्थापित 150 बिस्तर कोविड केयर सेंटर से पहले दो मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। पूरी तरह से ठीक हो चुके कोरोना मरीजों को गुलदस्ता देकर उनका सम्मानित किया गया और सेंटर से बाहर जाते वक्त स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। ये दोनों जिले के पहले संक्रमित हैं, जिन्होंने यहां कोरोना वायरस से जंग जीती है। डिस्चार्ज के वक्त सीएमएचओ डॉ पी सुथार, सर्विलेंस आफिसर डॉ आरएस पैंकरा, डीपीओ गणपत नायक सहित डॉक्टरों की पूरी टीम उपस्थित थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A6YpEG
via
Comments
Post a Comment