राजधानी से दिल्ली के लिए पांच और मुंबई के लिए दो फ्लाइट शुरू होने के बावजूद यात्रियों की संख्या इस हफ्ते 14 फीसदी कम हो गई है। 8 से 14 जून तक 3746 यात्रियों ने रायपुर से आना-जाना किया, लेकिन इस हफ्ते यानी 15 से 21 जून तक 3325 यात्रियों ने सफर किया। लगातार फ्लाइट बढ़ने के बाद भी यात्रियों की संख्या में कमी हो रही है।
मुंबई के लिए यात्री कम मिलने की वजह से उसे हफ्ते में केवल तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित किया जा रहा है। दिल्ली के लिए भी यात्रियों की संख्या कम होने के बाद विस्तारा एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली को 2 फ्लाइट को 28 जून तक रद्द कर दिया है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कम होने की वजह से उड़ानें रद्द की गई हैं। पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में 2056 यात्रियों ने ही सफर किया था, लेकिन जून के पहले हफ्ते में इनकी संख्या बढ़कर 3324 हो गई थी।
अब फिर से यात्रियों की संख्या में हर दिन कमी आ रही है। पहले एक दिन में औसतन 1000 यात्री सफर कर रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या हजार से भी कम हो गई है। टिकटों की बिक्री नहीं होने की वजह से एयरलाइंस कंपनियां और ट्रैवल्स एजेंट भी परेशान हो गए हैं। लोग फिलहाल हवाई सफर करने से बच रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी घटकर आधी हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dnpUaM
via
Comments
Post a Comment