शहर में दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने, मास्क पहनकर दुकान में नहीं बैठने तथा सैनिटाइजर का उपयोग नहीं करने सहित दुकानों में बेवजह भीड़ इकट्ठा करने वाले दुकानदारों पर गुरुवार को नगर निगम ने साढ़े 4 हजार 5 सौ रुपए जुर्माना ठोका है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए राज्य सरकार ने जगदलपुर शहर को रेड जोन घोषित किया है। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस की बढ़ती श्रृंखला को तोड़ने के लिए नगर निगम के द्वारा सख्ती बरती जा रही है। आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सोशल डिस्टेसिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क पहनकर रहने व दुकान के सामने गोले में रहने संबंधी कार्रवाई के लिए दल का गठन किया गया है। सभी दल शहर के विभिन्न क्षेत्रों के दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। निगम अमला दुकानों में दुकानदारों के द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच की शुरुआत गुरुवार से की। आयुक्त के द्वारा गठित टीम के अधिकारी व कर्मचारी शहर के मुख्य मार्ग, मेन रोड, संजय बाजार, सिरहासार चौक, पैलेस रोड, धरमपुरा रोड व अन्य स्थानों का निरीक्षण कर नियम का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। दल के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करना, मास्क नहीं लगाना व अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर किया गया। साथ ही उन दुकानदारों को समझाईश भी दी गई। इस कार्रवाई में शहर के दुकानों से कुल 4500 रुपए जुर्माना वसूला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gP23DP
via
Comments
Post a Comment