मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती 37 कोरोना मरीजों में से करीब 13 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए हैं और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन 13 मरीजों की दो चरण में कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है और शनिवार को इनका अंतिम कोरोना टेस्ट करवाया गया है। अंतिम जांच की रिपोर्ट भी रिपोर्ट भी शनिवार देर शाम तक आ जाएगी और इसके बाद इनके डिस्चार्ज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डाॅक्टरों के अनुसार 13 मरीज पूरी तरह से संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और अब इनके फाइनल कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
स्टाफ को फूल देकर कहा- धन्यवाद
इधर शनिवार दोपहर बस्तर कमिश्नर अमृत खलखो, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पहुंचते ही पहले अफसरों ने कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टरों, नर्स, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, सफाई कामगारों से मुलाकात की और उन्हें फूल देकर उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ से ही उनकी समस्याएं जानी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGGkLi
via
Comments
Post a Comment