छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 13 दिन में मरीजों की संख्या 1000 से बढ़कर कर दोगुनी यानी 2020 पहुंच गई। प्रदेश में पहला कोरोना पॉजिटिव 18 मार्च को मिला था। 79 दिन में यह संख्या एक हजार पहुंची थी। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कोरोना के 9 मरीज मिले। इनमें एक सीएम हाउस के पश्चिमी गेट का गार्ड है। इसके अलावे अंबेडकर अस्पताल के दो डाॅक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर पॉजिटिव मिला। बिरगांव में भी लगातार केस मिल रहे हैं। यहां तीन सब्जी बेचने वाले और आमासिवनी में पीएचसी हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव मिला। एक मरीज चंगाेराभाठा में मिल गया। पूरे प्रदेश में 72 मरीजों की पहचान की गई है।
जांजगीर-चांपा से 18, सरगुजा से 17, बलाैदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली से 4, राजनांदगांव से 3, बिलासपुर से 2, दुर्ग, बलरामपुर व कोरिया का एक-एक मरीज शामिल है। गुरुवार की देर रात बालाेद में 2 मरीज मिले थे। रायपुर जिले में मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है जबकि प्रदेश में 2018 में एक्टिव केस 703 हैं। वहीं 1305 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 29 मई से अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच रायपुर में काेरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। अंबेडकर अस्पताल रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी जिला अस्पताल पंडरी के गायनी विभाग में लगाई गई थी। आशंका है कि वे वहीं संक्रमित हुए। वे महिलाओं की सोनोग्राफी कर रहे थे। रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। उनकी पत्नी गायनेकोलॉजिस्ट हैं। नेत्र रोग विभाग की महिला जूडो ओपीडी के अलावा वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। यही नहीं इमरजेंसी में आंख के ऑपरेशन भी कर रही थीं। जूडो के संपर्क में कंसल्टेंट डाॅक्टरों के अलावा जूडो, नर्सिंग स्टाफ के अलावा मरीज भी आए हैं। इससे डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। जूडो देवेंद्रनगर में रहती हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लिया जा रहा है। शेष|पेज 5
सीएम हाउस के गार्ड की ड्यूटी की ड्यूटी पश्चिम गेट पर लगी थी।
अधिकारियों का दावा है कि वे सीएम हाउस के भीतर नहीं जाते थे।
सीएमएचओ कार्यालय का ऑपरेटर बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। जबकि चंगोराभाठा में मिला संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि जिले में मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए जरूरी एहतियात बरती जा रही है।
नाॅन कोरोना मरीजों का भी इलाज, संक्रमण की आशंका
अंबेडकर अस्पताल में कोरोना के अलावा दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इससे दूसरे मरीजों के साथ स्टाफ पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में ट्रामा सेंटर के अलावा ऑर्थोपीडिक, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, नेत्र, स्किन, ईएनटी विभाग की ओपीडी चल रही है। गंभीर मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। पिछले एक माह में 15 से ज्यादा जूडो, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा सफाई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कंसल्टेंट डाॅक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने का यह पहला मामला है। स्टाफ क्वार्टर में संक्रमित मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने जरूरी उपाय किया है। इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है। डॉक्टर के परिवार का सैंपल भी लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YfvHL2
via
Comments
Post a Comment