Skip to main content

12 हाथियों के झुंड ने बाड़ी में घुसकर तोड़ा पाइप, घर में रखा चावल खा गए

करतला परिक्षेत्र में घूम रहे 12 हाथियों के झुंड शनिवार रात कोरबा परिक्षेत्र के बुंदेली में उत्पात मचाया। परदेशी कश्यप की बाड़ी में घुसकर हाथियों ने सिंचाई के लिए लगी पाइप लाइन को तोड़ दिया। उसके बाद मकान में रखे चावल खा गए। वन अमले ने हाथियों को खदेड़ा तो दरगा जंगल की ओर चले गए। 12 हाथियों का झुंड एक सप्ताह से करतला के बड़मार क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था। जिसके बाद कोई होते हुए मुढ़ुनारा पहुंचे। वन विभाग की टीम ने पहले ही गांवों में मुनादी करा दी थी। जिसकी वजह से ग्रामीणों ने खदेड़ दिया लेकिन हाथियों ने बुंदेली में किसान की बाड़ी में नुकसान पहुंचाया है। डिप्टी रेंजर पीके तिवारी ने बताया कि गांव में मुनादी कराई गई है।

बीमार हाथी की हालत में थोड़ा सुधार
कुदमुरा परिक्षेत्र के कडरा डेरा में एक सप्ताह से बीमार हाथी की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। हाथी के दिमाग में कोई परेशानी है। जिसकी वजह से वह उठ नहीं पा रहा है। पहले फ्लूड थेरेपी से इलाज चल रहा था अब केला व गन्ना खा रहा है। वाइल्ड लाइफ के डॉ. राकेश वर्मा साथ ही तमोर पिंगला रेस्क्यू सेंटर से पहुंचे महावत व रेस्क्यू टीम निगरानी कर रही है। रेंजर बी मरावी ने बताया कि पहले से थोड़ा सुधरा आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UZYVvx
via

Comments