Skip to main content

पब्लिक प्लेस में थूकने पर 110 लोगों ने 15 हजार भरा जुर्माना

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क को जहां अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंस का पालन व पब्लिक प्लेस में थूकने पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी हद तो यह है कि लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 15 दिन में नगर निगम ने 7 सौ से अधिक लोगों पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया है।
पब्लिक प्लेस में थूकने की बात है तो रोज शहर में लोग एक हजार थूक डाल रहे हैं। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार कोरोना महामारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग है। सरकार 24 मार्च से ही लोगों को मास्क पहने को कह रही है लेकिन कई लोग अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने 4 टीमें लगाई हैं। ये टीम मास्क न पहने पर 200 और पब्लिक प्लेस पर थूकने पर सौ रुपए का जुर्माना लगा रही हैं। सरगुजा में 28 मई से मास्क न पहनने व पब्लिक प्लेस में थूकने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन न करने पर 7 सौ से अधिक लोगों पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। शहर में रोज हजार लोग सार्वनजिक स्थानों पर थूक रहे हैं। रेड जोन में शहर इसलिए सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क लगाना जरूरी है।
99 मामलों में रोज एक हजार रुपए जुर्माना
नगर निगम ने 15 दिनों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिन मामलों में कार्रवाई की है। उनमें पब्लिक प्लेस में थूकने के भी मामले हैं। 15 दिनों में इस तरह के 99 मामलों में 14 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। निगरानी में लगी टीमें भीड़ वाले इलाकों में नजर रखती हैं। जैसे ही कोई थूकते मिलता है उस पर तत्काल जुर्माना लगाया जाता है। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

4 टीमें 14 घंटे सड़क पर कर रहीं निगरानी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए निगम आयुक्त हरेश मंडावी के नेतृत्व में चार टीमें निगरानी में लगाई गई हैं। सुबह 6 बजे से रात आठ बजे तक टीमें सड़कों पर घूम रही हैं। सभी टीम को वाहन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि पूरे शहर में नजर रखी जा सके। एक टीम रिंग रोड में दूसरी टीम सब्जी बाजार में तीसरी टीम ठेले वालों पर जबकि चौथी टीम भीड़ वाले इलाके में लगी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
110 people fined 15 thousand for spitting in public place


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N8fqkZ
via

Comments