नगर निगम के जोन अध्यक्षों के चुनाव 11 जून को अलग-अलग जोन कार्यालयों में होंगे। छह जोन में कांग्रेस तथा एक जोन मेंभाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। तीन जोन में कांग्रेस-भाजपा बराबरी पर हैं, इसलिए निर्दलीय फैसला करेंगे। इसी वजह से माना जा रहा है कि मतदान केवल जोन 7, 8 और 9 में ही होगा।
चुनाव से पहले तक सिर्फ सभापति प्रमोद दुबे का जोन-4 अध्यक्ष बनना इसलिए तय है क्योंकि सभापति अपने जोन का पदेन अध्यक्ष रहता है। जहां तक निर्दलियों का सवाल है, तीन पार्षद अमर बंसल, वीरेंद्र देवांगन और गोपेश साहू भाजपा से बागी हैं। भाजपा उन्हें अपना मान रही है लेकिन अब तक तीनों पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अगर तीनों निशर्त प्रवेश करें तो उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन यह फैसला भी पार्टी की 10 जून को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
नए जोन कमिश्नर नियुक्त
जोन अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले निगम ने नए बने दो जोन के लिए कमिश्नर नियुक्त कर दिए। यही नहीं, बचे हुए पुराने 8 जोन में भी कमिश्नर के प्रभार में खासा फेरबदल किया गया है। करीब दो साल मुख्यधारा से दूर रहने वाले जोन-2 के पूर्व कमिश्नर आरके डोंगरे की उसी जोन में वापसी हुई है। जोन-5 कमिश्नर संतोष पांडे को नए बने जोन-9 में फेजा गया है। ये दोनों नियुक्तियां इस मायने में महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले दो साल के दौरान दोनों की जिम्मेदारियों मेंकई उतार-चढ़ाव आए हैं। इनके अलावा, जोन-3 कमिश्नर अरुण साहू को नए जोन-10 में, जोन-5 से हटाए गए अरुण ध्रुव को जोन-8 में, विनोद पांडे को जोन-7 से 6 में, विनय मिश्रा को जोन-6 से 7 में, चंदन शर्मा को जोन-4 से 5 में, दिनेश कोसरिया को जोन-1 से 4 में तथा प्रवीण सिंह गहलोत को जोन-8 से हटाकर जोन-3 में कमिश्नर बनाया गया है।जोन-2 कमिश्नर विनोद देवांगन अब कार्यपालन अभियंता की हैसियत से काम करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37b4k7I
via
Comments
Post a Comment